माँ सरस्वती की आरती हे शारदे माँ
Hey Sharde Maa Hey Sharde Maa , Agyanta Se Hame Taar De Maa
यह आरती लगभग सभी विद्यालयों में विधार्तीयो के द्वारा की जाती है | इस आरती में देवी सरस्वती से विनती की जाती है अपनी कृपा भरी विद्या प्रदान करे और अज्ञानता को दूर कर दे |
हे शारदे माँ , हे शारदे माँ
हे शारदे माँ , हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
तू स्वर की देवी ये संगीत तुझसे ,
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझसे
हम है अकेले , हम है अधूरे ,
तेरी शरण हम हमें प्यार दे माँ ॥
हे शारदे माँ॥
मुनियों ने समझी , गुनियों ने जानी ,
वेदोंकी भाषा , पुराणों की बानी
हम भी तो समझे , हम भी तो जाने ,
विद्या का हमको अधिकार दे माँ
॥हे शारदे माँ॥
तू श्वेतवर्णी कमल पे विराजे , हाथों में वीणा ,
मुकुट सरपे साजे मनसे हमारे मिटाके अँधेरे ,
हमको उजालों का संसार दे माँ ॥
हे शारदे माँ॥ हे शारदे माँ ,
हे शारदे माँ .
अज्ञानता से हमें तारदे माँ
माँ सरस्वती वंदना
हे हंसवाहिनी, हे शारदे माँ,
विद्या का तू उपहार दे माँ,
जीवन पथ पर बढ़ती जाऊँ, अपनों का विश्वास बनूँ माँ,
अंधियारे को दूर भगा दूँ, ऐसी तेरी दास बनूँ माँ,
तेरी महिमा जग में गाउँ ,
अधरों को तू उदगार दे माँ,
हे हंसवाहिनी, हे शारदे माँ,
विद्या का तू उपहार दे माँ,
मधु का स्वाद लिए है ज्यो अब,
विष का भी मैं पान करूँ माँ,
फूलों पर जैसे चलती हूँ,
शूलों को भी पार करूँ माँ,
तूफानों में राह बना लूँ,
ज्ञान का तू भण्डार दे माँ ,
हे हंसवाहिनी, हे शारदे माँ,
विद्या का तू उपहार दे माँ..
(Anita Maurya )
Other Similar Post
माँ सरस्वती स्तुति या कुंदेंदु तुषारहार धवला
अम्बे तू है जगदम्बे काली -आरती
माँ दुर्गा के चमत्कारी सिद्ध मंत्र
0 टिप्पणियाँ